Ballia News: बलिया में सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार, टीचर गिरफ्तार

Ballia News : एक कोचिंग टीचर द्वारा सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के हल्दी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। इस बीच, पुलिस ने पीड़ित बालक का मेडिकल परीक्षण कराया।

बताया जा रहा है कि आरोपी कोचिंग संचालित करता था, जहां सात वर्षीय मासूम भी पढ़ता था। शुक्रवार को बालक पढ़ने पहुंचा तो टीचर ने बहला-फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। घर पहुंचने के बाद बालक ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। पीड़ित बालक को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़े - Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.