गैर मर्द से संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, बाल-बाल बची महिला

Rampur News। गैर मर्द से संबंध बनाने से इनकार करने पर एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, हालांकि महिला बाल-बाल बच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति पर गंभीर आरोप

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता था और लोगों से पैसे लेकर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति और अधिक हिंसक हो गया।

पीड़िता के अनुसार, 3 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे जब वह घर पर अकेली थी, तभी उसका पति अपने दो साथियों के साथ कमरे में घुस आया। पति ने दोनों लोगों से संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने रोजे का हवाला देकर इसका विरोध किया।

इससे गुस्साए पति ने दोनों साथियों के साथ मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा। इसके बाद, महिला पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

शोर मचाने पर भागे आरोपी

महिला के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.