साली पर पड़ी जीजू की बुरी नजर, शादी से पहले दूल्हे ने कर दिया बड़ा कांड

फतेहपुर :  बड़ी से सगाई के बाद होने बहनोई नाबालिग छोटी बहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरोपी पक्ष के लोग भी घर से गायब हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी आबूनगर नई बस्ती निवासी जयविजय के साथ तय हुई थी। एक माह पहले सगाई की रश्म हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सगाई के बाद जयविजय का ससुराल आना-जाना हो गया। मां ने बताया कि दामाद मोबाइल पर बेटियों से बातचीत करने लगा। उसकी 15 वर्षीय छोटी पुत्री शांतिनगर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसकी पुत्री 18 नवंबर की सुबह कॉलेज जाने को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई। स्कूल समेत अन्य जगहों पर खोजबीन की गई।

कोई पता नहीं लगा। जयविजय भी लापता हो गया। उसका मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। शक होने पर जयविजय के परिवार वालों से बातचीत की गई। इसके बाद पता लगा कि छोटी बेटी को जयविजय बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। उसके साथ अनहोनी भी कर सकता है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.