Ballia News: कांग्रेस नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह को पितृशोक, राधा रमण सिंह का निधन

बलिया: बांसडीह क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पिता राधा रमण सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 95 वर्षीय राधा रमण सिंह असिस्टेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव के पद से सेवानिवृत्त थे। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को महावीर घाट, गंगा तट पर किया जाएगा।

शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं

राधा रमण सिंह के निधन पर जिले के कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, भाजपा नेता विश्राम सिंह, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, भासपा नेता सुनील सिंह, रंजीत चौधरी, रूपेश चौबे, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, संकल्प सिंह, मुन्ना सिंह, विवेक सिंह, प्रधान दयाशंकर राजभर, दिग्विजय सिंह छोटू, राकेश मिश्र, गोपाल सिंह और अरविंद वर्मा शामिल हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, हिट एंड रन पीड़ितों के मुआवजे की दी जानकारी

राधा रमण सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका सरल और मिलनसार व्यक्तित्व सभी के बीच यादगार रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.