औरैया: चार साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

सांकेतिक फोटो

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 12 वर्षीय किशोर ने अपने पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची कि हालत बिगड़ने पर किशोर उसे छोड़कर घर से भाग गया। किसी तरह बालिका रोती विलखती अपने घर पहुँची जहाँ उसकी हालत देख उसकी माँ को संदेह हुआ।

 बालिका से पूछने पर उसे जानकारी हुई कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म हुआ है उसे लेकर रोती हुई माँ बालिका को लेकर थाने पहुँची। और थाना पुलिस को घटना कि विषय में बताया मौके पर पहुंचे क्षेत्रधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बालिका को अपनी कार से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दिबियापुर सीएचसी पहुँचाया। घटना कि जानकारी होते ही गांव पहुँची एसपी चारु निगम ने ग्रामीणों से पूंछतांछ की।

एसपी चारु निगम ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। किशोर को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.