Aaj Ka Rashifal: 31 जनवरी 2025, किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष (Aries)

आज समाज में सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर विचार कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होगा और जीवनसाथी की वजह से भी आर्थिक फायदा हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नकदी संकट से राहत मिलेगी। उच्च पद प्राप्ति के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी भाषण कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मिथुन (Gemini)

आपकी संवाद शैली आकर्षक रहेगी। अनुशासन का पालन करेंगे। इंजीनियरिंग छात्रों को प्लेसमेंट के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कर्ज लेने का विचार कर सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क (Cancer)

शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से ज्यादा बातचीत न करें। खानपान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करेंगे।

सिंह (Leo)

शुगर के मरीजों को सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा मिलेगा। यदि जरूरी न हो तो यात्रा से बचें। व्यर्थ की बहस से दूर रहें। कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है।

कन्या (Virgo)

दूसरों की गलतियों का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद होगा। रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता का पूरा उपयोग करेंगे। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

तुला (Libra)

मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। धैर्य की कमी के कारण मूड खराब हो सकता है। बच्चे आपकी बात मानेंगे। इच्छाएं पूरी होने के बावजूद असंतुष्टि बनी रह सकती है। उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। बिना जानकारी के किसी विषय पर अपनी राय न दें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिए। महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है।

धनु (Sagittarius)

महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। दिन शुभ रहेगा। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहें, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। माता-पिता बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें।

मकर (Capricorn)

अपनी श्रेष्ठता दिखाने की प्रवृत्ति के कारण मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का रवैया अनुकूल नहीं रहेगा। बच्चों की जिद को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius)

प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। कमीशन से जुड़े कार्यों में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। मनोरंजन को प्राथमिकता देंगे। प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें।

मीन (Pisces)

लंबी दूरी की यात्रा से बचें। भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। अचानक धन हानि के योग हैं। मित्रों और परिवार के लोगों से विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.