- Hindi News
- उत्तराखंड
- नैनीताल
- भीषण सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत, 2 गंभीर
भीषण सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत, 2 गंभीर
नीताल : उत्तराखंड के नैनीताल में एक बोलेरो कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। इसमें से 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसा नैनीताल जिले में स्थित बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट क्षेत्र में हुआ है। मरने वालों में ज्यादातर नेपाली मजदूर बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के साथ 9 नेपाली मजदूर वाहन में सवार होकर रामनगर के लिए रवाना हुए थे। इन नेपाली मजदूरों को रामनगर से नेपाल के लिए जाना था।हादसे में मृतकों की शिनाख्त विशराम चौधरी (50), अनंत राम चौधरी (40), धीरज (45), विनोद चौधरी (38), तिलक चौधरी (45), उदय राम चौधरी (55), गोपाल (60) और चालक ओड़ा बास्कोट गांव (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम शामिल हैं। घायलों में छोटू चौधरी और शांति चौधरी हैं।
