काशीपुर: शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने किया अगवा, पिस्टल तानकर कपड़े फाड़ किया निर्वस्त्र

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने कार से अगवा कर लिया और पिस्टल तानकर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बाजपुर, स्वार होते हुए रामपुर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर आए।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2008 को क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। पति के साथ अनबन के चलते वह 9 अप्रैल 2023 से अपनी मां के साथ रह रही है और वर्तमान में एक स्कूल में पढ़ाती है।

शिक्षिका के मुताबिक आठ फरवरी को सुबह करीब आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। तभी स्विफ्ट कार में सवार उसके पति और दो दोस्तों ने उसकी स्कूटी रोक ली। तीनों ने पिस्टल तानकर उसे कार में अगवा कर लिया। पिस्टल तीनों के पास थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए विरोध करने पर धमकाने लगे कि रात होगी तो उसकी हत्या कर देंगे। 

इसके बाद वे उसे बाजपुर, फिर स्वार ले गए। वहां से तीनों उसे कार से ही चौखंडी जिला रामपुर ले गए। फिर रात में करीब नौ बजे उसे रामपुर जिले के एक गांव में रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए। इस बीच, शिक्षिका ने परिजनों को सूचना दी जिस पर करीब 12 बजे परिजन पहुंचे और उसे घर ले आए।

शिक्षिका की तहरीर पर उसके पति, पति के दो दोस्तों गोपी कंदला और मिंदा निवासीगण ग्राम कनकपुर थाना आईटीआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ अनुषा बड़ौला ने कहा कि कार सवार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.