वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, 200 मोटरसाइकिल जलकर खाक...मची अफरा तफरी

वाराणसी। वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहा कैंट रेलवे स्टेशन पर भीषड़ आग लग गई। जिसमें 200 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना को वक्त रहते फायर ब्रिगेड और जीआरपी-आरपीएफ में मिलकर काबू कर लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग लगने की ये हैं वजह
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर खड़ी लगभग 200 मोटरसाइकिल आग में जलकर खाक हो गई। घटना वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्थित जीआरपी के पीछे बने रेलवे के मोटरसाइकिल स्टैंड की है, जहां कहा जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। ये हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुआ, जब अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग फैल गई।

घटना से कोई जनहानि नहीं हुई
सूचना पाकर मौके पर सीओ जीआरपी कैंट और कैंट जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह, थाना जीआरपी वाराणसी कैंट भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे-तैसे मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.