Unnao: डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पलटी; हादसे में 16 लोग घायल, चार की हालत गंभीर, 3 लखनऊ रेफर

उन्नाव। थाना औरास क्षेत्र में बुधवार को एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय बस में 21 लोग सवार थे। बस पलटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना में 16 लोग घायल हो गये। घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनमें से 3 को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। शेष घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हादसा शीशी चौराहे के पास हुआ। 

बस सवारियों को लेकर उन्नाव से संडीला और फिर हरदोई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 21 लोग बस में सवार थे। इंस्पेक्टर अश्वनी मिश्रा द्वारा घटना के तुरंत बाद थाना औरास पुलिस द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजने के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। 

पुलिस ने बताया कि बस की हालत को देखते हुए यह  अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः ड्राइवर की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है। बस को क्रेन की मदद से मौके से हटाकर थाने ले जाया गया है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।

गंभीर  घायल 

1. प्रमोद (45 वर्ष) पुत्र कलेक्टर सिंह, ग्राम गढ़ी फतेहाबाद, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव
2. बिंदू (35 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश, ग्राम हसनपुर, थाना औरास, जनपद उन्नाव
3. सद्दाम (34 वर्ष) पुत्र आरिफ, मढ़काना, थाना संडीला, जनपद हरदोई
4. जवाहर (61 वर्ष) पुत्र द्वारिका, ग्राम पुरौरी, थाना औरास, जनपद उन्नाव

मामूली घायल 

1. ऋषि शुक्ला (8 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश, ग्राम हसनपुर, थाना औरास, जनपद उन्नाव
2. सर्वेश त्रिपाठी (45 वर्ष) पुत्र चन्द्रमोहन, पूर्व विहार, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव
3. रजनी (40 वर्ष) पत्नी सर्वेश त्रिपाठी, पूर्व विहार, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव
4. अमन बाजपेई (18 वर्ष) पुत्र सूर्यकान्त बाजपेई, आदर्श नगर, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव
5. मेसर जहां (32 वर्ष) पत्नी मोहम्मद उमर, संडीला, जनपद हरदोई
6. मुदस्सिर (26 वर्ष) पुत्र मुजफ्फर, संडीला, जनपद हरदोई
7. हमीश (19 वर्ष) पुत्र आरिफ, मढ़काना, थाना संडीला, जनपद हरदोई
8. सिकन्दर (36 वर्ष) पुत्र नवी हसन, संडीला, जनपद हरदोई
9. श्रीमती (45 वर्ष) पत्नी राजबहादुर, ग्राम आजमपुर, थाना औरास, जनपद उन्नाव
10. अलीशा (13 वर्ष) पुत्री अमजद अली, चकहयात नगर, थाना औरास, जनपद उन्नाव
11. रहमतुन्निशा (35 वर्ष) पत्नी सफी अहमद, चकहयात नगर, थाना औरास, जनपद उन्नाव
12. नसीबुल (34 वर्ष) पत्नी अमजद अली, चकहयात नगर, थाना औरास, जनपद उन्नाव

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.