Lok Sabha Election 2024: ‘साक्षी’ के पक्ष में माहौल बनाने उन्नाव पहुंच रहे ‘योगी’...रामलीला मैदान में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

उन्नाव। भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी व सांसद साक्षी महाराज को चुनावी वैतरणी पार लगवाने को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करने के लिये उन्नाव पहुंच रहें हैं। वह दोपहर करीब 1 बजे शहर के रामलीला मैदान साकेत धाम पहुंचेंगे। प्रचार थमने से ठीक पहले होने वाली चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए प्रांतीय नेतृत्व सहित विधायकों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।

बता दें कि सीएम इसी सप्ताह बीते सोमवार को जिले के भगवंतनगर कस्बा स्थित आरआरबीएन इंटर कालेज में सभा करने आए थे। माना जा रहा है कि चुनावी प्रबंधन से जुड़े भाजपाइयों को पड़ोसी जिला रायबरेली के सीमावर्ती कस्बे में आयोजित सभा जीत को लेकर मजबूत साबित नहीं हो सकी थी। 

यह भी पढ़े - यूपी बजट आंकड़ों का इंद्रधनुष, जमीनी हकीकत से दूर: रामगोविंद चौधरी

व्यस्तताओं के चलते प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मिलना संभव नहीं था इसलिए प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का दावा करने वाले सीएम को आखिरकार एक सप्ताह में दूसरी बार उन्नाव में चुनावी सभा संबोधित करने का फैसला लेना पड़ा। 

सूबे के मुखिया की जिले में दूसरी सभा को सफल साबित बनाने को न सिर्फ प्रदेश नेतृत्व बल्कि जिला संगठन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सीएम का कार्यक्रम तय होते ही प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल को यहां आकर जिला भाजपा के पदाधिकारियों सहित सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक कर अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के निर्देश देने पड़े, बल्कि व्यापारियों व अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित कराए जा चुके हैं। 

यही नहीं भाजपा विधायक पिछले तीन दिन से चुनावी सभा के लिए भीड़ जुटाने को जनसंपर्क अभियान चलाते आ रहे हैं। इसके अलावा सभी विधायक स्वयं सहित अन्य साथियों के लोगों से मुख्यमंत्री की होने वाली सभा में शामिल होने संबंधी अपील के वीडियो भी सोशल मीडिया खासकर फेसबुक में चल रहे है।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.