- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- उन्नाव
- उन्नाव: रेप के एक संदिग्ध ने जेल में फांसी लगा ली, जिससे जेल विभाग में हड़कंप मच गया, शव को पोस्टमॉर...
उन्नाव: रेप के एक संदिग्ध ने जेल में फांसी लगा ली, जिससे जेल विभाग में हड़कंप मच गया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक दुष्कर्म के आरोप में बीते 13 अप्रैल से जिला जेल उन्नाव में बन्द था। शनिवार दोपहर वह बैरक में साथी बंदियों के साथ था। इस दौरान वह लघु शंका करने के बहाने निकाला और पंखे से फांसी के फंदे में झूल कर जान दे दी। बंदी की मौत की सूचना पर जेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
काफी खोजने के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो युवक ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही बृजमोहन यादव के बेटे तेजपाल के साथ युवती को बरामद किया। दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा बढ़ाते हुये पुलिस ने आरोपी तेजपाल को बीते 13 अप्रैल को दही थाने से न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने उसे जिला जेल उन्नाव भेज दिया। शनिवार दोपहर तेजपाल अपनी बैरिक में था। इसी दौरान लघु शंका करने के बहाने वह निकाला और पंखे में फांसी का फंदा डालकर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। काफी देर तक जब वापस नहीं आया तो साथ के बंदियों ने उसकी खोज शुरू की तो वह पंखे से लटकता मिला।
इसके बाद जेल प्रशासन को मामले की जानकारी दी। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उसको नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
