Sitapur News: तेज बुखार से गई ग्राम प्रधान की जान, लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में चल रहा था इलाज

मानपुर/सीतापुर। गांजर और बाढ़ – कटान के बाद तेज बुखार का कहर शहर की ओर बढ़ चला है। संक्रमण की चपेट में आकर विकाख खण्ड खैराबाद के सरैंय्या सानी गांव के प्रधान की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से उसके तेज बुखार आ रहा था। जिसके कारण उसे लखनऊ स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विकास खण्ड खैराबाद की सरैंय्या सानी ग्राम पंचायत के प्रधान आशू अवस्थी उर्फ फुद्दन थे। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से इनके तेज बुखार आ रहा था। तीन दिन से इनकी तबियत अधिक बिगड़ गई। परिवार के लोग प्रधान आशू अवस्थी उर्फ फुद्दन को लेकर लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां इन्हें विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात ग्राम प्रधान आशू अवस्थी उर्फ फुद्दन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पाकर बड़ी संख्या में इलाके के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसपास इलाकों में भी तेज बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.