शिक्षक ने लूटी सहायक अध्यापिका की इज्जत : पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीएसए ने किया सस्पेंड

शामली : परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका से दोस्ती के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने निलंबित करने के बाद डीएम व शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साल 2015 में उसके विद्यालय के ही सहायक अध्यापक विजय से उसकी दोस्ती हुई थी। विजय ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। पीड़िता को जानकारी हुई कि विजय पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया तो आरोपित वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।

शिक्षिका की शादी हो गई, तब भी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर धमकी देता था। शिक्षिका ने बीएसए कार्यालय व पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। इधर, बीएसए कोमल ने अध्यापक को निलंबित कर रिपोर्ट डीएम व शासन को भेज दी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.