शाहजहांपुर: महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया लुटेरा

शाहजहांपुर: इस्लामियां इंटर कॉलेज रोड पर शुक्रवार शाम एक लुटेरा महिला के गले से सोने की चेन लूटकर देशी शराब भट्टी के पास रेलवे लाइन की तरफ भाग गया। महिला बाजार से अपने घर पैदल लौट रही थी। खिरनीबाग चौराहे से पुलिस फायर स्टेशन तक सड़क पर अंधेरा रहता है। 

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव कृष्णानगर कॉलोनी निवासी प्रीति त्रेहन पत्नी सुमित त्रेहन ने बताया कि शुक्रवार की शाम बच्चों के साथ बाजार आई हुई थी। वह शाम सात बजे बाजार से वापस अपने घर जा रही थी। इस्लामियां इंटर कॉलेज रोड पर देशी शराब भट्टी से कुछ दूरी आगे बढ़ी। 

पीछे से एक लुटेरा आया और महिला के गले से सोने की चेन नोंच कर शराब भट्टी के पास पुराना पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले मार्ग से भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने लुटेरे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। घटना के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थीं। चेन करीब डेढ़ लाख रुपये की होगी। पुलिस मौके पर गई और महिला से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.