- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- Shahjahanpur News: किसान ने गुस्से में गाय को भाला मारकर उतारा मौत के घाट, FIR दर्ज
Shahjahanpur News: किसान ने गुस्से में गाय को भाला मारकर उतारा मौत के घाट, FIR दर्ज
On
शाहजहांपुर (कांट थाना क्षेत्र) : खेत में चली गई गाय को भाला मारकर घायल करने वाले किसान शिशुपाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गंभीर रूप से घायल गाय ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांववालों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की।
गाय खेत में घुसने पर किसान ने मारा भाला
गंभीर रूप से घायल गाय तड़पती रही और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शिशुपाल मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
गाय की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया और पशु चिकित्सक से गाय का पोस्टमार्टम कराया।
आरोपी पर FIR दर्ज, जांच जारी
गाय मालिक गोपी यादव की शिकायत पर आरोपी शिशुपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
खबरें और भी हैं
राहुल और अखिलेश नकारात्मक राजनीति कर रहे : ब्रजेश पाठक
By Parakh Khabar
Latest News
12 May 2026 05:26:04
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
