- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- शाहजहांपुर: शादी से लौट रहा था परिवार,दो की मौत, दो घायल
शाहजहांपुर: शादी से लौट रहा था परिवार,दो की मौत, दो घायल
शाहजहांपुर डोली उठने के बाद गांव मे मातम पसर गया। शादी-समारोह की खुशियां पलक झपकते ही समाप्त हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली व ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा की गनेशपुर निवासी राकेश अपनी लड़की की शादी बदायूं के बैंकट हॉल में करने गए थे।
वहीं अन्य दो लोग घायल है। सूचना पर पहुंची बाराकला पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बदायूं भेजा। जिसमें एक बुजुर्ग ने रास्ते में दम तोड़ दिया. जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही दो परिवारों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने शवों को हाइवे पर रख चक्का जाम कर दिया है।
घटनास्थल पर कलान, परौर, मिर्जापुर, पुलिस व सीओ जलालाबाद पहुंचे और जांच पड़ताल की। करीब 1 घंटे पुलिस व परिजनों की नोक-झोंक के बीच यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित परिजनों को ढाढंस बंधाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कलान थानाध्यक्ष प्रभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिजनो के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
