शाहजहांपुर: भैस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार

शाहजहांपुर: थाना मीरानपुर कटरा पुलिस ने भैस चोरी करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को सोमवार दोपहर नखासा बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से 19 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। 

पकड़े गए लोगों में इकराम पुत्र असलम निवासी मोहल्ला हाजियापुर, थाना बारादरी, जिला बरेली, सद्दाम पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला ठिरिया नजावत खां, थाना कैंट, जिला बरेली, उर्वेश पुत्र युसुफ, नईम पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला नादिरशाह, थाना कटरा शामिल हैं, जबकि मौके से अभियुक्त रिहान पुत्र बब्बू निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, थाना कटरा फरार हो गया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों ने 26 नवंबर की रात में नाले के पास मकान का ताला तोड़कर उसमें से चार भैंस व एक पड्डा (कटरा) चोरी कर लिया था और गाडी में भरकर नरियावल बरेली में एक व्यापारी, जिसको हम लोग केवल चेहरे से पहचानते हैं, सडक पर ही  पशुओं को 95000 रुपये में बेच दिया था। पशुओं की बिक्री से प्रत्येक के हिस्से में 19000 रुपये आये थे। पकड़े गए सद्दाम के खिलाफ बरेली  के थाना कैंट में चोरी, गैंगस्टर आदि धाराओं में छह अपराधिक मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.