21 जून 2024 को जनपद में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर ,जून 2024(सू0वि0)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जनपद में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के आयोजन एवं हर घर योग सप्ताह की कार्ययोजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त सुविधाओं/व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने से संबंधित दिशा निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। 

जनपद मुख्यालय पर दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2024 का आयोजन जनपद के हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में प्रातः 06 बजे से 07 बजे तक किया जायेगा।  

यह भी पढ़े - Fatehpur News: शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल हीरालाल इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला क्रीड़ाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेकिस शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, बच्चों  के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो। 

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को दशम् विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2024 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों  एवं विद्यालयों सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकार सदर ब्रजेश सिंह, योग प्रभारी डॉक्टर इंद्रेश कुमार, योग प्रभारी/नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉक्टर नागेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.