- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- संत कबीर नगर
- खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर ,पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर शशि शेखर सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में लूट/डकैती जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 10.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर बालूशासन गाँव के पास से अभियुक्त 1. अजीत वर्मा पुत्र बाले वर्मा निवासी उसका राजा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर 2. बाल अपचारी को सलवार सूट के विभिन्न रंग के 19 थान कपड़े, दुपट्टा टेरीकाट 212 पीस, काटन दुपट्टा 99 पीस, नोज पीस विभिन्न रंग के 35 अदद, 01 अदद मोटर साइकिल पैसन प्रो0 नं0– UP51AC6592, 01 अदद एन्ड्राएड मोबाइल सेट POCO कम्पनी का व 02 अदद मोबाइल एनड्रायड सेट के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 06.04.2024 को रात्रि करीब 11.30 बजे जब एक व्यापारी बरदहिया बाजार से माल खरीद कर बखिरा के तरफ इसी पैसन प्रो मोटर साइकिल UP51AC6592 से माल लेकर जा रहा था । उसी समय हमने तथा हमारे अन्य साथियों ने मिलकर रेडिमेट कपड़ो का गट्टा, यह पैशन प्रो मोटर साइकिल तथा व्यापारी का मोबाइल सेट मारपीट कर व्यापारी से लूट लिये थे ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस
स्वाट /सर्विलांस टीम
01.उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद संतकबीरनगर
02.उ0नि0 रमेश यादव साइबर थाना संतकबीरनगर
03.उ0नि0 सूर्यभान यादव, का0 उत्तम, का0 कमलेश यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद
04. हे0का0 बृजकिशोर गुप्ता स्वाट टीम
05.का0 अरुण कुमार हलवाई स्वाट टीम
06.का0 वीर बहादुर यादव स्वाट टीम
07.का0 सर्वेश कुमार मिश्रा एसओजी
08. का0 दीपक सिंह एसओजी
09. का0 अनिल कुमार साहनी एसओजी
10. का0 अरविन्द यादव एसओजी
11. हे0का0 रामललित सर्विलांस सेल
12. हे0का0 अजीत यादव सर्विलांस सेल
13. का0 ज्ञान प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर द्वारा 10,000 रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है ।
