अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  शशि शेखर सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व क्रय / विक्रय की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  ब्रजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  रामकृपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त रामजनक तिवारी पुत्र स्व0 बदरी तिवारी निवासी पैलीखास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को प्रा0 विद्यालय सरौली चहरुम नहर के पास से 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ  सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल- उ0नि0  राकेश कुमार, हे0का0 दीनानाथ राजभर, का0 सत्यप्रकाश ।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.