संभल : पत्नी को जबरन लाने के लिए पहुंचा था ससुराल, घरवालों ने कर दिया पुलिस के हवाले

संभल: पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के एक साल बाद पति उसे जबरन वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा तो पत्नी ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पति व उसके साथी को पकड़कर पलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया।

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव सहेलिया अफजालनगर की रहने वाली सायमा की शादी तीन वर्ष पहले हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अरकान के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले अरकान ने मारपीट कर सायमा को घर से निकाल दिया था। सायमा का कहना है कि पति दहेज के लिए उसे यातनाऐं देता था। पति द्वारा निकाल दिये जाने के बाद से ही सायमा अपने मायके में रह रही है। तीन दिन पहले पति ने सायमा से ससुराल लौट आने को कहा। सायमा का कहना है कि उसने मना किया तो जबरन उठाकर ले जाने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: घने कोहरे में तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 8 यात्री घायल, चालक की हालत गंभीर

इसके बाद बुधवार रात को पति अरकान अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंच गया और मारपीट कर पत्नी सायमा को खींचकर साथ ले जाने लगा। सायमा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर को सुनकर परिजन पहुंच गये। इसके बाद सायमा ने परजनों के साथ मिलकर पति अरकान व उसके एक साथी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा साथी भाग गया। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अरकान व उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.