- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सम्भल
- संभल : शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
संभल : शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने युवक के साथ शादी करने की बात उसके परिजनों से की तो युवक के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने युवक सहित पांच लोगों पर दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।
युवती बुधवार को सम्मन सईद निवासी अपनी बहन के घर आई थी। जानकारी होने पर यहां अरबाज की मां समन पत्नी भूरा व उसकी बहन अरीबा और मुहल्ला निवासी हस्सान व दीपा सराय निवासी रिजवान आ धमके। सभी लोग युवती से अरबाज के साथ शादी करने की जिद छोड़ने की बात कहने लगे। विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए समन, अरीबा, हस्सान व रिजवान ने युवती के साथ मारपीट की। युवती ने शोर मचाया तो धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अरबाज, समन, अरीबा, हस्सान व रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।
