रामपुर: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म , एक आरोपी गिरफ्तार

स्वार। शादी का झांसा देकर युवक युवती से कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत करने पर युवक के परिजनों ने युवती से मारपीट कर भगा दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बना लिया। कई सालों तक युवती का दुष्कर्म करता रहा। जब युवती युवक से शादी की मांग  करने लगी तो वह टाल-मटोल करता रहा। युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो युवक के परिजन आग-बबूला हो गए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। शुक्रवार को बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे पिता ने  पुलिस को तहरीर देकर जावेद पुत्र इब्ने अली, इब्ने अली पुत्र हसरत अली, कुर्बान पुत्र हसरत अली, मोहम्मद कैफ पुत्र इब्ने अली, यासीन पुत्र इब्ने अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने मुखबिर  की सूचना पर मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर वहां से उसे जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से चल रही है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.