प्रेमिका की मृत्यु हो गई, जो समर्पित जोड़े के लिए घटनाओं का एक भयानक मोड़ था।

रायबरेली : हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा और युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने-अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। एक साथ गांव में अलग-अलग घरों में छात्रा व युवक के जहर खाने की घटना से हड़कम्प मच गया। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट की 18 वर्षीय युवती का गांव के ही रहने वाले 21 वर्षीय युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर प्रेमी युगल ने शनिवार की रात एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में प्रेमी युगल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं, युवक की हालत नाजुक है।

परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

सूचना पाकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। घटना को लेकर दोनों के परिजनों से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

प्रेमी युगल के साथ जहरीला पदार्थ खाने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। युवती के परिजनों का कहना है कि युवती के इंटर के आए परीक्षा में कम अंक पाने की वजह से उसने खुदकुशी की है। युवक के परिजनों का कहना है कि उनके लड़के का युवती के साथ किसी तरह से प्रेम प्रसंग नहीं था। उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग की बात से इनकार कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.