प्रयागराज: नगर निगम के कर अधिकारी सहित दो कर्मचारियों पर FIR, रिश्वत लेने से जुड़ा है मामला

प्रयागराज: नगर निगम के एक कर अधिकारी सहित दो कर्मचारियों पर जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर एक नर्सिंग होम के संचालक संतोष श्रीवास्तव की शिकायत पर ठगी, रंगदारी और धमकी देने की धारा में जार्जटाउन थाने में दर्ज की गई है। 

आउटसोर्स कर्मचारी सुभाष नाम के युवक को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस प्रकरण में कर अधिकारी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजाद पार्क के पीछे स्थित एक नर्सिंग होम के संचालक संतोष श्रीवास्तव की शिकायत पर नगर निगम के कर अधिकारी आदि शक्ति और सुभाष के खिलाफ ठगी, रंगदारी और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।

एफआईआर के मुताबिक 29 मार्च को अस्पताल में मिजार्पुर निवासी सुभाष पहुंचा था। आरोप है कि नगर निगम के कर अधिकारी आदिशक्ति के नाम से 70 हजार रुपए घूस की मांग की। इतना ही नहीं कर अधिकारी आदिशक्ति के नाम की धमकी भी दी गई। अस्पताल कर्मचारियों ने उसका वीडियो बना लिया था। अब पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.