- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रतापगढ़
- प्रतापगढ़ में गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में...
प्रतापगढ़ में गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में...
On
प्रतापगढ़। घर से बाहर लकड़ी लेने के लिए निकली गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया। जिससे गर्भ भी खराब हो गया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सभासद के अनुसार गुरुवार रात करीब नौ बजे उसकी गर्भवती पत्नी घर के बाहर लकड़ी लेने गई तो तीन लोगों ने उसे किनारे खींच कर दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कालेज से सम्बद्ध राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां अभी इलाज चल रहा है। अंतू पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीतलाल वर्मा,मक्खन लाल वर्मा,शिवा वर्मा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का पैनल गठित कर शुक्रवार को मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वहीं दूसरी ओर एक दिन पूर्व पीड़िता के पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट समेत धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इस बात को लेकर भी लोगों के बीच तरह - तरह की चर्चा रही। मामले में सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही जा रही है,साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
