पीलीभीत: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया बिंदुआ में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया था। मौत के बाद विवाहिता के पिता कालीचरन निवासी सावेपुर थाना बीसलपुर ने पति नरेन्द्र कुमार ससुर रामसरन व रामसरन की पत्नी के विरुद्ध घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई और मुखबिर की सूचना पर एस आई उदयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार व महिला कांस्टेबल कहकशां ने दबिश देकर आरोपी रामसरन व उनकी पत्नी मुन्नी देवी को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में दोनों को जेल भेजा गया है जबकि पति नरेन्द्र कुमार अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। प्रभारी निरीक्षक उमेश सोलंकी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शीघ्र ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.