- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- समाजवादी पार्टी बन चुकी है समाप्तवादी पार्टी : डिप्टी सीएम
समाजवादी पार्टी बन चुकी है समाप्तवादी पार्टी : डिप्टी सीएम
पीलीभीत। शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीलीभीत पहुंचे, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी पर आक्रामक तरीके से राजनीतिक प्रहार किए हैं।
गाड़ी में गुण्डा, उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण मंत्री व भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने को कहा है। विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि आज जितना सम्मान पिछड़ो का भारतीय जनता पार्टी ने दिया है उतना किसी भी सरकार ने नहीं दिया।
पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने अधिकारों से लाभान्वित किया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, विधान परिषद सदस्य एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ सुधीर गुप्ता, लोकसभा संयोजक दीपक अग्रवाल, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, डालचंद वर्मा, रविन्द्र राठौर, संजीव गंगवार आदि मौजूद रहे
