पीलीभीत : CM योगी आदित्यनाथ से नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था ने की मुलाकात

पीलीभीत। नगर पालिका अध्यक्ष ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं और पीलीभीत नगर के विकास कार्यों पर चर्चा की। कई नए प्रस्ताव दिए। ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। नगर में 25 नालों के बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्रह्मचारी घाट पर होने वाले सौंदर्यीकरण के संबंध में जानकारी दी। ब्रह्मचारी घाट जनपद के प्रमुख आस्था के केंद्र में से एक है। देवहा और खकरा नदी का संगम होता है। प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। घाट के निर्माण के साथ ही विभिन्न कार्य हो जाएंगे तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। शहर में एक मनोरम स्थल बन जाएगा।

यह भी पढ़े - मुरादाबाद में वायु प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, कांशीराम नगर और जिगर कॉलोनी में AQI 200 पार

डॉ आस्था ने शहर में नगर पालिका का अतिथि विश्रामगृह, कम्युनिटी हॉल, नेहरू पार्क आदि के विभिन्न प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कई प्रस्ताव पर सहमति जताई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देने के लिए कहा है। पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी प्रेरणा से नगर पालिका की बनाई जा रही कान्हा गौशाला का कार्य पूर्ण होने के बाद नगर में घूमते बेसहारा जानवरों को आश्रय मिलेगा। जानवरों को भोजन की व्यवस्था होगी और पशुओं के सड़क पर विचरण करने से होने वाली समस्याओं से नागरिकों को भी निजात मिलेगी। उनके साथ महिला जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर और भाजपा नेता गुरभाग सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जब्त किए साउंड सिस्टम Ballia News: मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जब्त किए साउंड सिस्टम
बलिया। ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को जिलेभर में कार्रवाई की। अलग-अलग...
Delhi Red Fort Blast: कांग्रेस ने जताया शोक, मृतकों की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च
Dr. Shaheen Shahid: लखनऊ की रहस्यमयी डॉक्टर, जो बनी जैश-ए-मोहम्मद की महिला कमांडर, पढ़िए पूरी कहानी
UP Alert: धार्मिक स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी, पूरे प्रदेश में पुलिस सतर्क मोड पर, DGP ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को किया हाई अलर्ट
UP Alert: लखनऊ में RSS कार्यालय और सीएम आवास थे आतंकियों के निशाने पर, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.