पीलीभीत: DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत। जिलाधिकारी ने तहसील कलीनगर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधोटांडा एवं दियोरिया कलां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके से चिकित्सक व नर्स गायब मिले। अस्पताल में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्टाफ की जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जनरेटर खराब पाया मिला। डीएम ने उसे ठीक करने के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया कला के निरीक्षण में भवन निर्माण की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका को देखा और जहां स्टाफ उपस्थित रहा। भवन निर्माण का कार्य सितंबर 2023 में पूर्ण हुआ है।

माह मार्च 2024 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराई गई है। डीएम ने चिकित्सक को समय पर उपस्थित रहने को कहा है। अस्पताल में दवाईयां उपलब्धता होने की जानकारी लेते हुए आवश्यक दवाएं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से पूर्ति कराने की बात कही है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.