- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- पीलीभीत: बच्चे की मौत के बाद गांव पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम ने लिए सैंपल
पीलीभीत: बच्चे की मौत के बाद गांव पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम ने लिए सैंपल
पूरनपुर, पीलीभीत। राहुल नगर में हुई घटना के बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने किराना स्टोर पर छापेमारी कर नूडल्स का सैंपल लिया। बालक की मौत के बाद अधिकारी सैंपल लेने पहुंचे थे। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही से हड़ताल पर मचा रहा।
खाद्य सुरक्षा की टीम ने राहुल नगर गांव में पहुंची और फूड इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने दुकान पर जांच पड़ताल की। पड़ताल में दुकानदार ने नूडल्स के खाली पैकेट जला दिया। पूछताछ पर दुकानदार ने कस्बे के शेरपुर रोड पर सतपाल किराना स्टोर से थोक में नूडल्स के पैकेट खरीदने के बारे में जानकारी दी है। इस पर राज्य सुरक्षा की टीम ने सतपाल किराना स्टोर पर छापेमारी की और वहां से नूडल्स के 20 पैकेट सैंपल के लिए हैं । छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित भी मौजूद रहे। सतीश कुमार ने बताया कि घटना के बाद संदिग्ध नूडल्स जांच के लिए भेजे गए है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
