BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर वेस्ट में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ब्लू सफायर मॉल में दो लोग ऊंचाई से गिर गए। दरअसल यह हादसा ग्रिल टूटने के बाद हुआ है। इस हादसे में ऊंचाई से गिरकर दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल ब्लू सफायर मॉल में कुछ लोग घूमने के लिए आए थे। वह ऊपर खड़े हुए थे, तभी अचानक से ग्रिल टूट गई और दो लोग ऊपर से नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मॉल में चीख-पुकार मच गई। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना पर नोएडा पुलिस की तरफ से कहा गया है कि प्रकरण थाना पुलिस के संज्ञान में है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इटेहरा के पास स्थित है मॉल

जिस ब्लू सफायर मॉल में यह हादसा हुआ है, वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इटेहरा गोल चक्कर के पास है। ग्रेटर नोएडा के हजारों लोग यहां हर रोज अपने परिवार के साथ आते हैं। चारमूर्ति चौराहे पर स्थित गौर सिटी मॉल के बाद ब्लू सफायर मॉल ही ग्रेटर नोेएडा वेस्ट का सबसे बड़ा मॉल है। इस घटना के बाद मॉल में मौजूद सुरक्षा संसाधनों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन

थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत स्थित अस्पताल से थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें हरेंद्र भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष व शकील पुत्र छोटे खान निवासी केला खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष के शव का पुलिस द्वारा पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। मौके पर उच्चाधिकारीगण व पुलिस बल मौजूद है, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.