मुरादाबाद : नगर निगम बोर्ड की बैठक जल्द बुलाने की मांग, महापौर को नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक लंबे समय से जनहित के मुद्दों की उपेक्षा की बात कहते हुए सदन में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने पार्टी के अन्य पार्षदों के साथ मिलकर पीलीकोठी स्थित शिविर कार्यालय पहुंचकर महापौर विनोद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

उन्हें बताया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक आठ महीने से अधिक समय से नहीं हुई है। इससे जनहित की उपेक्षा हो रही है। पार्षदों को महानगर व अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकारी भी जन समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में जनहित में नगर निगम बोर्ड की बैठक जल्द बुलाया जाए। जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके। ज्ञापन देने वालों में पार्षद शमशेर अली, शाहीन परवेज, मोहम्मद जुनैद, नदीम उद्दीन कातिब, मोअज़्ज़म अली, भारतीय परवेज़ इस्लाम आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.