- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुरादाबाद
- मुरादाबाद : गागन नदी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के नाम पर की जा रही खानापूर्ति
मुरादाबाद : गागन नदी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के नाम पर की जा रही खानापूर्ति
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा गागन नदी पर किए गए अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई में खानापूर्ति की जा रही है। दो दिन पहले एमडीए द्वारा दीवान संस में ध्वस्तीकरण की जानी थी। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। फर्म प्रबंधन द्वारा कार्रवाई को पहुंची टीम से कह दिया गया कि हम खुद की निर्माण तोड़ लेंगे। जिसके बाद एमडीए की टीम वापस लौट गई।
इसके बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को दीवान एंड संस निर्यात फर्म के बाहर मुनादी कराई और कहा कि गुरुवार को अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा। गुरुवार सुबह एमडीए की टीम दीवान एंड संस में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को पहुंची, लेकिन थोड़ी देर बाद बिना किसी कार्रवाई के वापस चली गई। जबकि एमडीए अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण की टीम की निगरानी में निर्माण तोड़ा जा रहा है। जबकि मौके पर अभी कोई निर्माण नहीं तोड़ा गया है। फर्म प्रबंधन का कहना है कि अभी हम बड़ी-बड़ी मशीनें हटवा रहे हैं। मशीनें हटवाने के बाद अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू करेंगे।
एक दिन पहले प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण के लिए मुनादी कराकर अवैध निर्माण वाली भूमि को खाली कराने को कहा था। टीम को मौके पर भेजकर अवैध निर्माण वाले स्थान को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।-अंजुलता, सचिव, एमडीए
