प्रेमिका से आधी रात मिलना नाबालिग प्रेमी को पड़ा भारी, लड़की वालों ने जबरन करा दी शादी

बिजनौर: बिजनौर में अपने प्रेमिका से आधी रात मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी के साथ परिवार वालों ने वह कर दिया जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था। युवती और किशोर को लड़की के परिजनों ने पहले कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किशोर के परिवार वालों को बुला लिया। हंगामे के बाद शादी की बात पर सहमति बनी। पंडित जी को बुलाकर दोनों की शादी कराई गई। विदाई के समय दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार पर बवाल मच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक नाबालिग दूल्हा बिना दुल्हन को लिए ही निकल गया था। मामला नूरपुर इलाके का है।

नूरपुर के मुरादाबाद मार्ग पर एक गांव में युवती परिवार के साथ रहती है। उसका काफी समय से नाबालिग किशोर से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों में चोरी छिपे मुलाकातें भी होती रहती थीं। रात में भी किशोर अपने प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था। शुक्रवार को आधी रात वह मिलने पहुंचा तो परिजनों को भनक लग गई।

यह भी पढ़े - बलिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर, हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन

प्रेमी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रेमी के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चलती रही। दोनों की शादी पर सहमति बनी। इसके बाद लड़की के परिजन तत्काल शादी कराने पर अड़ गए। प्रेमी को छुड़ाने के लिए उसके परिवार वाले शादी को तैयार हो गए और दोनों की शादी करा दी गई।

शादी होने के बाद विदाई के दौरान प्रेमी के परिजन दुल्हन को अपने साथ लेकर जाने से मना करने लगे। उनका कहना था कि लड़का अभी नाबालिग है। बालिग होने पर लेकर जाएंगे। इस पर एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पुलिस तक पहुंची और मौके पर टीम आ गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी बिना दुल्हन के निकल गया। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.