पति ने काटा पत्नी का होंठ, 16 टांके लगे, FIR दर्ज

मथुरा: मथुरा जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र के भूचन गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 18 जनवरी को पति ने पत्नी के होंठ पर हमला कर उसे काट डाला। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके होंठ पर 16 टांके लगे। विवाद की वजह खाना देर से बनना बताया जा रहा है।

गुस्से में की दरिंदगी, पत्नी बेहोश

घटना के दौरान पति विष्णु ने पहले अपनी पत्नी गुंजन से खाना बनाने को लेकर झगड़ा किया। बहस बढ़ने पर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया और गुस्से में आकर उसका नीचे का होंठ काट लिया। चोट इतनी गहरी थी कि होंठ लगभग अलग हो गया, और अत्यधिक खून बहने के कारण गुंजन बेहोश हो गई।

बहन को भी पीटा, जान से मारने की धमकी

चीख-पुकार सुनकर गुंजन की छोटी बहन बचाने आई, लेकिन विष्णु की मां और बहन के पति हेमंत ने भी विष्णु का साथ दिया और गुंजन की बहन को जमकर पीटा। इसके बाद तीनों ने दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी फरार

घटना के अगले दिन, गुंजन ने अस्पताल जाने के बाद पुलिस से संपर्क किया। उसने अपनी शिकायत में बताया कि पति विष्णु ने उसका होंठ काट दिया और उसे लगातार धमकियां दे रहा है। पुलिस ने विष्णु, उसकी मां और हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

डरी-सहमी पत्नी का बयान

गुंजन बोलने में असमर्थ होने के कारण, उसने लिखित रूप में पुलिस को पूरी घटना बताई। उसने आशंका जताई कि विष्णु घर लौटकर उसकी हत्या कर सकता है। घटना के बाद से दोनों बहनें डरी हुई हैं और न्याय की मांग कर रही हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.