- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- महराजगंज
- मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों का हुआ प्रशिक्षण
मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों का हुआ प्रशिक्षण
महराजगंज, लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दो पालियों में विकास भवन सभागार में कुल 181 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को मतगणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी लोग अनुभवी हैं, मतगणना के दौरान नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को पहले पी०पी०टी० के माध्यम से मतगणना के सामान्य प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उसके बाद उन्हे ई०वी०एम०/वी०वी० पैट का प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। बैठक में 3 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायक बिना पर्याप्त कारण के अनुपस्थित रहे। जिनका दिनांक 09.05.2024 का वेतन अग्रिम आदेश तक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाधित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशिक्षण में पीडी रामदरश चौधरी, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
