- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) की दूसरी सूची जारी, 10 उम्मीदवारों की...
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) की दूसरी सूची जारी, 10 उम्मीदवारों की घोषणा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने प्रत्याशियों की यह पहली सूची लखनऊ में जारी की। पहली लिस्ट में एसवीकेपी ने 16 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की थी। देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए याचिका डालने वाले “नमह” गाजियाबाद लोकसभा सीट से समाज विकास क्रांति पार्टी की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
दूसरी सूची में ये होंगे उम्मीदवार
लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को टिकट देने का काम किया है जिन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है। देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को समाप्त करना और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना उनकी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश की ताकत बने किसानों, देश का भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखते हुए विकास की गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा, महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सरकारी सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा, समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।
