लखनऊ: व्यापारी के मुनीम से लूट में शामिल हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लखनऊ: गल्ला व्यापारी के मुनीम साढ़े तीन लाख रुपये लूटने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर को मदेयगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने व्यापारी के ड्राइवर संग मिल कर लूट की साजिश रचने के बाद उसे अंजाम दिया था। मदेयगंज प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप ने बताया कि डालीगंज क्रासिंग के पास से मडियांव नौबस्ता निवासी गौरव बाजपेई उर्फ पीलू को पकड़ा गया। जो मडिय़ांव कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। 

पूछताछ में गौरव ने बताया कि व्यापारी प्रदीप बंसल के ड्राइवर जितेंद्र और पल्लेदार श्यामू ने मुनीम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने ही मुनीम के व्यापारी के मकान तक आने के रास्ते की रेकी भी कराई थी। 13 सितंबर की शाम आरोपियों ने असलहे के बल पर मुनीम अवधेश से रुपये लूटे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी पर महकमें ने 15 हजार का इनाम रखा था। 

यह भी पढ़े - उद्यमिता अनुसंधान में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत कर रहा ईडीआईआई का जर्नल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.