- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गंगा गोमती समेत 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, रूट में भी बदलाव
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गंगा गोमती समेत 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, रूट में भी बदलाव
On
लखनऊ: फाफामऊ-उग्रसेनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य के चलते उत्तर रेलवे ने मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। इसके कारण कई सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, यह कार्य 4 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान गंगा गोमती एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी समेत कुल 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 14216 लखनऊ-प्रयागराज संगम (गंगा गोमती एक्सप्रेस): 2 जनवरी
- 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर जंक्शन (सरयू एक्सप्रेस): 2 जनवरी
- 14215 गंगा गोमती: 3 जनवरी
- 14234 मनकापुर जंक्शन-प्रयागराज संगम: 3 जनवरी
- 14101/14102 प्रयागराज संगम-कानपुर: 3-4 जनवरी
- 14209/14210 प्रयागराज संगम-लखनऊ इंटरसिटी: 3-4 जनवरी
- 04101/04102 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज: 3-4 जनवरी
- 04245 प्रयागराज संगम-जौनपुर: 4 जनवरी
- 05437 गाजीपुर-प्रयागराज संगम: 4 जनवरी
- 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू: 4 जनवरी
- 04246 जौनपुर-प्रयागराज संगम: 5 जनवरी
नौचंदी एक्सप्रेस का रूट बदला
- 14241 नौचंदी एक्सप्रेस: 3 और 4 जनवरी को प्रयागराज संगम के बजाय रायबरेली से चलेगी।
- 14242 नौचंदी एक्सप्रेस: 2 और 3 जनवरी को सहारनपुर से रायबरेली तक ही चलेगी।
गोरखपुर वंदे भारत पर असर
अन्य ट्रेनों का भी बदला मार्ग
- 04255/04256 प्रयागराज संगम-लखनऊ: प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक संचालन नहीं।
- फाफामऊ के बजाय छह ट्रेनें मानिकपुर, छिवकी स्टेशन से संचालित होंगी।
- बुंदेलखंड और कामायनी समेत 12 ट्रेनें नए मार्ग प्रयागराज रामबाग-बनारस होकर चलेंगी।
- ऊंचाहार एक्सप्रेस: प्रयागराज जंक्शन से कानपुर रवाना होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन संचालन की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आपकी असुविधा के लिए खेद है।
खबरें और भी हैं
Ballia News: स्वर्ण व्यवसायी से लूट का पर्दाफाश, 6 लुटेरे गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Ballia News : जीप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
18 Nov 2025 06:13:06
बलिया : नगर पालिका परिषद बलिया कार्यालय में सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
