- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मना नर्सेस दिवस
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मना नर्सेस दिवस
लखनऊ। राजधानी के निरालानगर स्थित विवेकानंद अस्पताल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। रविवार को संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज नर्सिग एडमिनिसट्रेटर शान्तीमई, नर्सिग कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. थंगम शीला रोशलीन, ओटी मैट्रल डा. रामकिशोरी सिंह, ओटी मेट्रन कल्याणी मुखर्जी द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। जिसमें अतिथियों समेत संस्थान की शिक्षिकायें, उपचारिकायें एवं प्रशिक्षु उचारिकायें मौजूद रही।
वहीं नर्सिग कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. थंगम शीला रोशलीन ने इस वर्ष के नर्सिग दिवस का विषय हमारी नर्से, हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति के बारे में नर्स दिवस के महत्व पर एक व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आधुनिक नर्सिंग की प्रणेता फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है। जिन्हें लोग लेडी विद दे लैंप के नाम से भी जानते हैं। यह दिन नर्सिंग के पेशे के योगदान और चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है। वहीं संस्थान की मैट्रन डा. रामकिशोरी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मरीजों की देखभाल में समानता होनी चाहिये और साथ ही साथ उपचारिका सेवा में अन्तर विभागीय समरसता होनी चाहिये। साथ ही साथ यह भी सलाह दी कि मरीज की देखभाल में अभ्यास कुशलता, गुणवत्ता एवं सुरक्षा का ध्यान देते हुये करनी चाहिए।
