- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक
लखनऊ: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक
लखनऊ। राजधानी के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र में विवाहित युवक का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला और उसी के शव के पास उसकी पत्नी भी अचेत अवस्था में मिली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी का फंदे से लटकते युवक को नीचे उतारा और पास ही अचेत अवस्था में पड़ी उसकी पत्नी दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पत्नी के होश में आने का इंतजार कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की प्रॉपर्टी डीलर राजेश रावत के आॅफिस में नितिन विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही पर उनकी पत्नी अचेत अवस्था मिली थी जिन्हे इलाज के लिए केजीएमयू भेजा गया।
जहां उनका इलाज चल रहा है महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले है। जिससे यह आशंका जताई जा रही है की घरेलू विवाद और मारपीट के दौरान यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। ताकि मामले की सत्यता सामने आ सके।
