- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: इस बार तीसरी मोदी सरकार बनाने का आह्वान, लोकसभा में 5 लाख का आंकड़ा पार करना है
लखनऊ: इस बार तीसरी मोदी सरकार बनाने का आह्वान, लोकसभा में 5 लाख का आंकड़ा पार करना है
लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है । लखनऊ महानगर भाजपा टीम ने तीसरी बार मोदी सरकार और लखनऊ लोकसभा से राजनाथ सिंह को विजयी बनाने के लिए अबकी बार लखनऊ में 5 लाख पार का नारा दिया है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर बैठको, जनसंपर्क के साथ ही नुक्कड़ सभाओं का आयोजन रोजाना किया जा रहा है।

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश की दशा और दिशा पूरी तरह से बदल गई है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। चाहे आर्थिक व्यवस्था हो, विकास के पैमाने हो या मानवीय संवेदना की बात हो या फिर कोविड का कठिन काल रहा हो हर चुनौतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने नेतृत्व को सफल सिद्ध किया है। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश की सीमाएं तो सुरक्षित हुई है वही लखनऊ भी विश्व के खूबसूरत शहरों में शुमार हुआ है।
