- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- होम्योपैथी के जनक जन्मदिवस पर हुआ भव्य समारोह
होम्योपैथी के जनक जन्मदिवस पर हुआ भव्य समारोह
- प्रभु अपरिमेय श्याम दास ने कहा कि गीता व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है
- डॉ. उमंग खन्ना होम्योपैथिक क्लीनिक की ओर से आयोजित समारोह में होम्योपैथी के प्रति जागरूक किया गया
- इस अवसर पर सतरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ
लखनऊ। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के 269वें जन्मदिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन डॉ. उमंग खन्ना होम्योपैथिक क्लीनिक की ओर से गोमती नगर के विनीत खंड स्थित उमंग भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय इस्कॉन मंदिर समिति के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास ने की।
संयोजक, लोकप्रिय जनसेवक और होम्योपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमंग खन्ना ने होम्योपैथी के इतिहास, महत्त्व, मौजूदा दौर में बेहतर स्वास्थ्य की चुनौतियों और होमियोपैथी विधा में निरंतर सुधार और शोध पर गहन चर्चा कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर राजकीय नेशनल होम्योपैथिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के प्रिंसिपल डॉ. डी.के. सोनकर भी उपस्थित रहे। एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास अली महदी ने होम्योपैथी को हर अस्पताल में अनिवार्य करने का मशविरा दिया।
.jpeg)
इस अवसर पर वरिष्ठ आईएएस डॉ. हरिओम, आईएएस डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी, आईएएस राजेश कृष्णा, महंत धर्मेंद्र दास, श्री तुलसीदास जी महाराज, एमएलसी पवन सिंह चौहान, मेडिकल कॉलेज के डॉ. यू.एस. पाल, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा सहित अन्य भी इस समारोह में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिन्नी सहगल ने सीता स्वंयवर का प्रसंग भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से पेश किया। कथक कलांगन ग्रुप की कृतिका वर्मा द्वारा पारंपरिक कथक के तहत टुकड़ा-तिहाई पेश कर प्रशंसा हासिल की गई। ज़ुबैर अंसारी ने एक से बढ़कर एक शायरियां सुना कर मुशायरे का सत्र यादगार बनाया।
शहद के अग्रणी उत्पादक निमित्त सिंह मधुमक्खी वाला और विश्वास मार्केटिंग ग्रुप के आमिर हनीफ ने शहद की रोग प्रतिरोधक क्षमता की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद के लाभों को देखते खासतौर से विशेष फूलों के शहद को तैयार किया है। उन्होंने लौंग का शहद, दालचीनी का शहद, इलाइची का शहद ही नहीं हेल्दी हर्बल चाय की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रबंधन प्रियंका खन्ना, गौरी खन्ना और स्तुति के दल ने संभाली।
