- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: पुलिस और बदमाशों में फायरिंग तीन पुलिस कर्मी समेत पांच घायल
लखनऊ: पुलिस और बदमाशों में फायरिंग तीन पुलिस कर्मी समेत पांच घायल
लखनऊ/ महोबा। थाना पनवाडी के ग्राम नकरा में सोमवार की देर शाम को सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच नौंक झोंक और मारपीट के बाद पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया था मंगलवार को दोनों ग्रामीण का निरीक्षण करने के लिए रात 9:00 बजे डॉक्टरी परीक्षण के लिए ले जाते समय दोनों ग्रामीण पुलिस से असलहा छीनकर भाग लिए और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
मालूम हो कि सोमवार की देर शाम को राठ से झांसी जा रही रोडवेज बस ने ग्राम नकरा निवासी एक किशोर को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी थी। जिससे सोमवार की देर रात को पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया था।
मंगलवार की रात 9 बजे दोनों ग्रामीणों का पुलिस डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए सीएचसी पनवारी ले जा रही थी तभी दोनों ग्रामीणों ने पुलिस के सोलह छीन लिए और उन पर फायरिंग कर दी ग्रामीणों की फायरिंग से एसआई सुरेंद्र कुमार कांस्टेबल अंकित सिंह और मिथुन घायल हो गया। जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से ग्रामीण परशुराम पुत्र बाला, मोनू पुत्र रामकुमार निवासी आफत पूरा नकरा भी घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, पुलिस क्षेत्र अधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई, और अस्पताल में भर्ती पुलिस कर्मचारियों का हाल-चाल जाना। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
