पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए ई-रिक्शा चालक ने खुद पर चलवाई थी गोली

लखनऊ : पत्नी के प्रेम-प्रसंग से परेशान होकर ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार ने प्रेमी को फंसाने के लिए गोलीकांड की स्क्रिप्ट (The script for the shootout) लिखी थी। इस साजिश में उसने अपने दोस्तों और भाई को शामिल किया, फिर खुद पर गोली चलवाई। जिसके बाद ई-रिक्शा चालक ने खुद पुलिस को सूचना दी, कि उसे कुछ लोगों ने गोली मार दी है। जिसमें वह घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने गोलीकांड का खुलासा करते हुए ई-रिक्शा चालक उसमे उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

खुलासा (1)

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

गौरतलब है कि 26 नवम्बर की रात मड़ियांव कोतवाली के हरिओमनगर निवासी ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि महिगंवा थानाक्षेत्र के कुम्हरावा बाजपुर गंगौरा मोड़ के पास कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी है। इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी (ADCP North) जितेंद्र दुबे ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कई पहलुओं में तफ्तीश शुरु कर दी। बयानों के दौरान पुलिस को ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार पर शक गहराता चला गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट खंगाली गई। श्धासकर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक दोस्त अरविंद सिंह, अनुज मौर्या और भाई नीलेश को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित पुलिस को गुमराह करने के लिए विरोधाभासी बयान देने लगे। सख्त बरतने पर आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर गोलीकांड की पटकथा परत-दर-परत खोल कर रख दी। आरोपित ने बताया कि पत्नी के प्रेम-प्रसंग से तंग आकर स्क्रिप्ट ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार ने गोलीकांड की स्क्रिप्ट लिखी थी। साजिश के तहत पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए  अरुण कुमार ने खुद पर गोली चलाई थी। प्रेमी पत्नी का एक दूर का रिश्तेदार है।

प्रेमी की इंट्री से दरकने लगा था रिश्ता

 एडीसीपी नार्थ ने बताया कि पूछताछ के दौरान साजिशकर्ता ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार ने बताया कि करीब 11 साल पहले उसने प्रेम-विवाह किया था। शादी के सात साल बाद पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। इस दरम्यिान उसके दाम्पत्य जीवन पत्नी के दूर के रिश्तेदार की इंट्री हो गई। पत्नी की नजदीकी रिश्तेदार से बढ़ने  लगी, जिससे उसका रिश्ता दरकरने लगा। छोटी-छोटी बात पर पत्नी उससे झगड़ा करने लगी। आरोप है कि रिश्तेदार के बहकावे में आकर पत्नी ने उसके खिलाफ इंटौजा थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने दंपती के बीच समझौता करवा दिया था। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि परिवारिक झगड़े के दौरान पत्नी ने छत से छलांग लगा दी थी।

इलाज के बाद पत्नी बाजपुर गंगौरा गांव में मायके चली गई थी। करीब चार माह बाद वह पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, तब पत्नी ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया था। इस पर अरुण ने न्यायालय में परिवार दायर कर दिया था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के सहयोग से उस पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई  थी। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि पत्नी की बेरुखी उसे अखरने लगी थी। पत्नी और उसके प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसने गोलीकांड की पटकथा लिखी। इस साजिश में उसने भाई समेत दो दोस्तों को भी शामिल किया था। एडीसीपी नार्थ ने बताया कि गोलीकांड में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.