लखनऊ: मेंटीनेंस ना होने से ट्रेनों के वातानुकूलित कोच में यात्रियों का छूट रहा पसीना, होली के बाद से लगातार मिल रहीं शिकायतें

लखनऊ। गर्मी शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतें आनी शुरू हो गईहै। कहीं वातानुकूलित डिब्बे में कूलिंग न होने का मामला सामने आ रहा है तो कहीं पंखने चलने की शिकायत की जा रही है। स्टेशनों पर पेयजल की दिक्कत शुरू हो गई है। होली के बाद अब तक इस तरह की शिकायत रोजाना आ रही हैं।

उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे दोनों ही जगह यात्री सफर में होने वाली दिक्कतों की शिकायत फोन पर देने के साथ ही सोशल मीडिया को दे रहे हैं। फिलहाल रेलवे ने अपने इंजीनियरों को ट्रेनों की मरम्मत कर एसी और पंखों की ठीक करने के निर्देश जारी किए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार होली के पहले ट्रेनों में एसी, पंखे के साथ अन्य मरम्मत कार्य किया जाता है। लेकिन इस बार अयोध्या में आयोजित किए गए प्राण प्रतिष्ठा और रेलवे की अन्य परियोजनाओं के लोकापर्ण-उद्घाटन कार्यक्रम के चलते मेंटीनेंस कार्य समय से पूरा नहीं हो सका है। इसी के चलते शिकायतें सामने आ रही हैं। 

इसके चलते एसी बोगियों से कूलिंग ठप होने की शिकायत आ रही है तो स्लीपर डिब्बों में पंखें न चलने की। कोटा-पटना, गरीब रथ, पंजाब मेल, अवध एक्सप्रेस, हमसफर, सहित तमाम ट्रेनों के यात्री इस तरह की शिकायत कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.