41.92 लाख की मादक पदार्थ व नकदी जब्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते राज्य उड़नदस्ता टीम ने 11 मई तक 41.92 लाख की मादक पदार्थ और नकदी जब्त की है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को यह बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन एजंसियां, उड़नदस्तों और पुलिस सहित अन्य टीमें सक्रिय है। टीमों ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए 11 मई तक कुल 41664.92 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त की हैं। 3368.46 लाख रुपये नकद, 5162.16 लाख रुपये की शराब, 23154.24 लाख की ड्रग, 2289.87 लाख रुपये की बहुमूल्य धातुएं, 4935.67 लाख रुपये कीमत के मुफ्त उपहार एवं 2754.53 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की है।
 
उन्होंने बताया कि 11 मई को कुल 131.49 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त की गई। इसमें 11.94 लाख रुपये नकद धनराशि, 49.06 लाख रुपये कीमत की 18339.74 लीटर शराब, 23.08 लाख रुपये कीमत की 30618.80 ग्राम ड्रग, 18.91 लाख रुपये कीमत की 23640 ग्राम बहुमूल्य धातुएं, 27.54 लाख रुपये कीमत के 42127 मुफ्त उपहार एवं 0.96 लाख रुपये कीमत की 10 अन्य सामग्री जब्त की है।
 
प्रमुख जब्ती में जनपद झांसी की झांसी नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 10.20 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 40.80 ग्राम ड्रग पकड़ी गयी। इसके अतिरिक्त जनपद झांसी की झांसी नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 18.91 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 23640 ग्राम बहुमूल्य धातु पकड़ी गयी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.