लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़े गये सोना तस्कर, कस्टम विभाग करेगा कार्रवाई  

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शनिवार को सोना तस्करी के दो आरोपी पकड़े गये। ये तस्कर एयरपोर्ट से सोना निकालने का प्रयास करने लगे तभी दूसरी सीट पर बैठे यात्री ने सीट में खोजबीन करने का कारण पूछा और सिक्योरिटी स्टाफ को संदिग्ध गतिविधियां की सूचना दी। उस पर इण्डिगो सिक्योरिट स्टाफ ने दोनों यात्रियों को विमान से उतारकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो दोनों तस्करों के पास से सोना होने की बात सामने आयी। सिक्योरिटी ने सीट के नीचे लिया हुआ सोना बरामद कर लिया इधर दोनों सोना तस्करों को लखनऊ कस्टम विभाग सौंप दिया गया । मूल रूप से टांडा जिला रामपुर निवासी समसुद्दीन तथा यही के निवासी मोहम्मद शोएब जो कि लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगों की उठान संख्या 6E6521 (जो लखनऊ से रायपुर के लिए जाती है) में सवार हुए और विमान पर सवार होते ही सीट में खोजबीन करने लगे। उसी दौरान पास में बैठे यात्री ने उनसे खोजबीन का कारण पूछा तो वह लोग नाराज होने लगे इस पर यात्रियों ने इंडियों सिक्योरिटी स्टाफ को संदिग्ध गतिविधियों से अवगत कराया।

यह भी पढ़े - T20 World Cup Final : यूपी में क्रिकेट का जुनून चरम पर, टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ और मैराथन

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.